वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा निरजला एकादशी पर शीतल मीठे शरबत (छबील) का आयोजन
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सेवा हेतु शीतल मीठे शरबत (छबील) का आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शरबत और चने का प्रसाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम समाज सेवा, मानव सेवा एवं परोपकार की भावना से संपन्न हुआ। सभा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता,महासचिव डॉ सुरेश चन्द्र बंसल जी ,कार्यक्रम प्रभारी श्री देवेन्द्र गुप्ता जी और सह प्रभारी श्री भारत भूषण जी ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित दानदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।






















किसान हमारे अन्नदाता हैं
किसान हमारे अन्नदाता हैं
किसान हमारे अन्नदाता हैं
किसान हमारे अन्नदाता हैं