विवेक ज्वाला

Top Menu

  • Blog
  • Contact Us

Main Menu

  • देश
    • सुप्रीम कोर्ट
    • विदेश Jwala
      • जापान
      • पाकिस्तान
  • प्रदेश
    • दिल्ली Jwala
    • उत्तर प्रदेश Jwala
    • हैदराबादJWALA
    • उत्तराखण्ड Jawla
    • जम्मू कश्मीर Jwala
    • बिहार Jwala
    • मध्य प्रदेश Jwala
    • हरियाणा Jwala
    • महाराष्ट्र Jwala
    • पंजाब Jwala
    • तमिलनाडु Jwala
    • झारखड Jwala
    • केरला Jwala
  • सम्पादकीय
  • प्रेरणादायक सीख
  • PM मोदी
  • कारोबार
    • कंपनी Jwala
    • गैजेट्स
  • ज़रा हटकर
    • जन्मदिन की बधाई
  • मनोरंजन
    • चुटकुले
    • बॉलीवुड Jwala
    • बॉलीवुड हस्तियां
    • कविता Jwala
  • स्वास्थ्य
  • ऐतिहासिक तथ्य
  • खेल
    • बैडमिंटन Jwala
    • हॉकी Jwala
    • क्रिकेट Jwala
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login
  • Blog
  • Contact Us

logo

Header Banner

विवेक ज्वाला

  • देश
    • सुप्रीम कोर्ट
    • विदेश Jwala
      • जापान
      • पाकिस्तान
  • प्रदेश
    • दिल्ली Jwala
    • उत्तर प्रदेश Jwala
    • हैदराबादJWALA
    • उत्तराखण्ड Jawla
    • जम्मू कश्मीर Jwala
    • बिहार Jwala
    • मध्य प्रदेश Jwala
    • हरियाणा Jwala
    • महाराष्ट्र Jwala
    • पंजाब Jwala
    • तमिलनाडु Jwala
    • झारखड Jwala
    • केरला Jwala
  • सम्पादकीय
  • प्रेरणादायक सीख
  • PM मोदी
  • कारोबार
    • कंपनी Jwala
    • गैजेट्स
  • ज़रा हटकर
    • जन्मदिन की बधाई
  • मनोरंजन
    • चुटकुले
    • बॉलीवुड Jwala
    • बॉलीवुड हस्तियां
    • कविता Jwala
  • स्वास्थ्य
  • ऐतिहासिक तथ्य
  • खेल
    • बैडमिंटन Jwala
    • हॉकी Jwala
    • क्रिकेट Jwala
  • इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गाज़ियाबाद लोकल सेंटर द्वारा 58th Engineers Day 2025 का सफल आयोजन

  • आईईआई गाज़ियाबाद लोकल सेंटर में Royal Charter Day 2025 का सफल आयोजन

  • गाज़ियाबाद में सम्पन्न हुआ 38वाँ राष्ट्रीय टेक्सटाइल इंजीनियर्स सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी

  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन मानव सेवा ट्रस्ट एवं वैश्य अग्रवाल सभा (ट्रांस हिंडन क्षेत्र) साहिबाबाद ने, माल्यार्थ फाउंडेशन के सांस्कृतिक सहयोग से एक शाम देश की“संस्कृति और स्वतंत्रता”के नाम आयोजित किया

  • माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

देशप्रदेश
Home›देश›अपने, सबके और राष्ट्र के रामनाथ कोविंद

अपने, सबके और राष्ट्र के रामनाथ कोविंद

By vivekjwala
June 30, 2017
1527
0
Share:

विवेक ज्वाला ब्यूरो।
रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति चुना जाना तय है। उनके जीवन के सत्कर्म और अनुभवों के विवरण सार्वजनिक हो चुके हैं। वे सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता रहे हैं और दो बार संसद के उच्च सदन के सदस्य। वे विभिन्न समितियों में अनेक देशों की यात्रा कर चुके हैं। उनका सार्वजनिक जीवन सुप्रतिष्ठित रहा है, लेकिन इन सब बातों की चर्चा गौड़ है। चर्चा के शीर्ष पर उनकी जाति है। दुनिया के सबसे बड़े देश के सर्वोच्च आसन पर बैठने जा रहे कोविंद जी की अन्य तमाम विशेषताओं का उल्लेख होता तो हमारे टिप्पणीकार और समाचार माध्यम ज्यादा यशस्वी होते। उनकी विनम्रता, शालीनता प्रतिभा और प्रतिष्ठा के अनेक आयाम हैं। कोई यों ही आसमान नहीं छू लेता। उड़ान की जिजीविषा होती है। उड़ान भरने के संकल्प होते हैं। संकल्प और स्वप्न जमीन पर पांव जमाकर तेज रफ्तार दौड़ाते हैं, वह पंख फैलाकर उड़ता है और आकाश छूता है। वायुयान भी उड़ने के पहले जमीन पर ही दौड़ता है। तेज रफ्तार गतिशील होता है। उड़ते हुए बादलों में जाता है। वह बादलों को भी पार करता है। पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण का प्रतिरोध आसान नहीं होता। रामनाथ कोविंद का सार्वजनिक जीवन ऐसा ही रहा है।

जन्मना जाति व्यक्तिगत चयन नहीं होती। यह अपने आप लागू होती है। यह किसी व्यक्ति की प्रतिभा और कर्मठता का पुरस्कार नहीं होती। यह किसी व्यक्ति की गलती का दण्ड भी नहीं होती। यह राष्ट्रीय एकता में बाधक है। जाति से त्यागपत्र भी संभव नहीं। धर्मान्तरण संभव हैं, वे होते भी हैं लेकिन एक जाति से दूसरी जाति में जाना असंभव है। जाति आधारित सामाजिक संरचना हेय है। इसीलिए शंकराचार्य, विवेकानंद और दयानंद से लेकर गांधी, डाॅ. हेडगेवार, डाॅ0 अम्बेडकर और डाॅ. लोहिया तक जाति उन्मूलन के खुले संघर्ष हैं। बेशक ऐसे सभी महानुभाओं के अपने भिन्न तरीके रहे हैं लेकिन सबका उद्देश्य जाति उन्मूलन ही रहा है। कुछेक दलों की चुनाव राजनीति जाति गणित का लाभ उठाती है। जाति विशेष को आकर्षित करने वाले दल जातीय चेतना को बारंबार शक्ति देते हैं। जाति पुनर्जीवित हो जाती है। टिप्पणीकर्ताओं के लिए जाति ही मसाला है। भारत में राष्ट्रपति का पद सर्वाेच्च आसन है। डाॅ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान सभा में संविधान का प्रारूप रखते हुए कहा था “इस प्रारूप के अनुसार हमारे प्रेसीडेन्ट का वही स्थान है जो अंग्रेजी विधान के अन्तर्गत सम्राट का है।” ब्रिटिश संसदीय व्यवस्था में सम्राट गलती नहीं करता – किंग कैन डू नो रांग।

ब्रिटिश परंपरा में विपक्ष भी राजा का आज्ञाकारी बताया गया है। भारत का राष्ट्रपति भी सत्ता और विपक्ष से ऊपर है। वह संसद का अंग है। वह राष्ट्र का प्रधान है। कार्यपालिका उसकी सहायक है। वह राष्ट्रपति है। संसदीय वाद विवाद में उसकी चर्चा नहीं हो सकती। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच हुए कथित पत्राचार को लेकर कुछ बहस चलने वाली थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने 1987 में ‘राष्ट्रपति के पद का सम्मान करने और इस पद को राजनीति से ऊपर रखने के लिए राज्यसभा में सदस्यों से दृढ़ अनुरोध किया था। लोकसभाध्यक्ष ने भी 19 मार्च 1987 के दिन इसी विषय पर इसी तरह अपना निर्णय सुनाया “मैं इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हूं कि सभा में कोई भी वाद-विवाद इस प्रकार का नहीं किया जाना चाहिए जिससे राष्ट्रपति पद के बारे में कोई विवाद उत्पन्न हो। इस प्रकार की चर्चाओं से बचना राष्ट्र के व्यापक हित में होगा। हम अभी भी स्वस्थ परम्पराओं का विकास करने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे इस प्रक्रिया को नुकसान पहुंचें। राष्ट्रपति का आसन विवाद से परे है। वह भारतीय राष्ट्र-राज्य का मुकुट है। वह सभी विवादों-विभेदों से ऊपर है। इसलिए देश के सर्वोच्च आसन पर बैठने जा रहे किसी महानुभाव को किसी जाति-सम्प्रदाय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

साम्प्रदायिकता को लेकर तमाम राजनीतिक बहसें होती हैं। साम्प्रदायिकता सुपरिभाषित नहीं है। दुनिया के तमाम देश भिन्न-भिन्न समूहगत अस्मिताओं का जोड़ हैं। भारत समूहगत अस्मिताओं का योग नहीं। प्रत्यक्ष दिखाई पड़ने वाली बहुलता वस्तुतः गहन सांस्कृतिक एकता की ही अभिव्यक्ति है। बहुलता ऊपरी है, परिधिगत है और सांस्कृतिक एकता केन्द्रीय तत्व है। इस केन्द्रीय तत्व का मूलाधार सांस्कृतिक राष्ट्रभाव है। राष्ट्र धु्रव सत्य है। यही एकमात्र वास्तविक अस्मिता है। इसलिए राष्ट्र से भिन्न केाई भी सामूहिक अस्मिता सुंदर नहीं होती। आभासी अस्मिताओं के टकराव से ही साम्प्रदायिकता का जन्म होता है। राष्ट्र से भिन्न सारी अस्मिताएं राष्ट्रीय एकता में बाधक हैं। संप्रति जाति, पंथ, रिलीजन या मजहब राष्ट्र सर्वोपरिता में घुलने को विवश हैं। जाति फिलहाल सामाजिक सच्चाई भले ही दिखाई पड़ती हो लेकिन इसका जीवन अब अल्पकालिक ही है। जातियों को विदा करने में ही राष्ट्र का लोकमंगल है। भारत के सभी समाज सुधारक जातिविहीन समाज चाहते थे। कबीर ने “जाति न पूछो साधु की” गाकर इसी भावभूमि को बोली
दी है। संविधान निर्माताओं ने इस लक्ष्य को उद्देशिका में सम्मिलित भी किया है।

जाति के जन्म का इतिहास नहीं मिलता। )ग्वेद के रचनाकाल में जातियां नहीं हैं। दसवें मण्डल के एक मंत्र से कुछ लोग वर्ण व्यवस्था के सूत्र निकालते हैं। दसवां मण्डल बाद का है। पुरूष सूक्त के मंत्र से वर्ण का अर्थ निकलता भी नहीं। जाति व्यवस्था तब थी ही नहीं। उत्तरवैदिक काल में वर्णो का विकास हुआ होगा। लेकिन वर्ण जड़ पहचान नहीं थे। एक वर्ण से दूसरे वर्ण में आवाजाही के भी साक्ष्य हैं। विवाह में भी वर्ण बाधक नहीं थे। इसके बाद किसी दुर्भाग्यपूर्ण कालखण्ड में जातियों का विकास हुआ। उपनिषद् दर्शन में जाति वर्ण की विशेषता खोजे भी नहीं मिलती। भारत के लोगों को जाति सहित सभी संकीर्णताओं की समाप्ति के लिए किसी अन्य देश, सभ्यता या संस्कृति की ओर देखने की जरूरत नहीं। भारत के प्राचीन इतिहास में ही वर्णहीन जातिविहीन समाज था। आधुनिक भारत के निर्माण के लिए हम प्राचीन भारतीय दर्शन का सदुपयोग क्यों नहीं करते?सुंदर अतीत को भव्य अधुनातन बनाने और असभ्य अतीत को नमस्कारों सहित त्याग देने में ही भलाई है।

रामनाथ कोविंद ध्येयनिष्ठ समाजसेवी हैं। सबके प्रति आत्मीय। सहज मिलनसार। अपरिचित के लिए भी सुपरिचित से ज्यादा आत्मीय। अतिसंवेदनशील प्रामाणिक मनुष्य। भारतीय राष्ट्रभाव के धारक और देशभक्त। उनकी ऐसी क्षमताओं और अंतरंग व्यक्तित्व की चर्चा होनी चाहिए। उनके संविधाननिष्ठ और संविधान के जानकार होने की भी चर्चा कम हो रही है। भारतीय लोकतंत्र पुष्ट हो रहा है, तो भी विकासमान दशा में है। स्वाभाविक ही यहां अनेक दल हैं। कुछेक दलों के भिन्न विचार भी हैं। ऐसा स्वाभाविक भी है। लेकिन तमाम दल बिना विचार के भी हैं। कुछ दलों की प्रतिक्रिया जाति आधारित आई है। वे भूल रहे हैं कि राष्ट्रपति का आसन भारत की प्रतिष्ठा है। चुनाव के दौरान विरोध भी होते हैं लेकिन विरोध को वैचारिक आधार तक ही सीमित रखना चाहिए। जाति आधारित विवेचन उचित नहीं होते। राष्ट्रपति के निर्वाचन में तो बिल्कुल नहीं। ध्यान रखना होगा कि सतत् विकासमान भारतीय लोकतंत्र में हरेक चुनाव की विशेष भूमिका होती है। चुनाव आदर्श परंपराओं के विकास का भी अवसर होते हैं। राष्ट्रपति का चुनाव तो आदर्श परंपरा में ही सम्पन्न होना चाहिए। विश्व भारत की ओर टकटकी लगाकर देख रहा है।

Tagsरामनाथ कोविंद
Previous Article

चतुर नीतीश का विरोध-दर्शन

Next Article

हिमालय से विराट व्यक्तित्व वाले ……

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

vivekjwala

Related articles More from author

  • देशप्रदेश

    सियासत से भरी कोविंद की उम्मीदवारी

    June 30, 2017
    By vivekjwala
  • देश

    बराक ओबामा और मोदी कर सकते है दिल्ली में मुलाक़ात

    December 1, 2017
    By vivekjwala
  • PM मोदीदेशप्रदेश

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश निति में फहराया परचम

    June 26, 2017
    By vivekjwala
  • प्रदेशबिहार Jwala

    बिहार में आये बाढ़ 70 से ज्यादा लोग की मौत

    August 20, 2017
    By vivekjwala
  • प्रदेशहरियाणा Jwala

    खट्टर ने लागू किया मातृत्व लाभ कार्यक्रम

    June 30, 2017
    By vivekjwala
  • झारखड Jwalaदेशपॉलिटिक्स

    सिडी, सिबीआई और सवाल….

    January 18, 2018
    By vivekjwala

Leave a reply Cancel reply

  • चुटकुले

    चुटकुले

  • देशपॉलिटिक्सप्रदेश

    धुमल होंगे हिमाचल मे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार…..

  • TAxउत्तर प्रदेश Jwalaपॉलिटिक्स

    निर्यातक संकट में |

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गाज़ियाबाद लोकल सेंटर द्वारा 58th Engineers Day 2025 का सफल आयोजन

    By vivekjwala
    September 16, 2025
  • आईईआई गाज़ियाबाद लोकल सेंटर में Royal Charter Day 2025 का सफल आयोजन

    By vivekjwala
    September 9, 2025
  • गाज़ियाबाद में सम्पन्न हुआ 38वाँ राष्ट्रीय टेक्सटाइल इंजीनियर्स सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी

    By vivekjwala
    September 6, 2025
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन मानव सेवा ट्रस्ट एवं वैश्य अग्रवाल सभा (ट्रांस ...

    By vivekjwala
    August 19, 2025
  • माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

    By vivekjwala
    June 22, 2020
  • किसान हमारे अन्नदाता हैं

    By vivekjwala
    June 26, 2017
  • देशभक्त पत्थरबाज

    By vivekjwala
    February 1, 2018
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला: अब 15 से 18 साल की पत्नी से वैवाहिक यौन सम्बन्ध ...

    By vivekjwala
    August 20, 2017
  • माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

    By vivekjwala
    June 22, 2020
  • ऐतिहासिक योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के उदेश्य से वर्ष 2019 के कैलेंडर का ...

    By vivekjwala
    January 9, 2019
  • Etsuko
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    united statesn roulette online ...
  • Betsy
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    australia merlot wine slot, ...
  • beste online casino ohne oasis www.Top10BeStenCasino.de
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    Solche Seiten bieten oft ...
  • web site
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    Hi, I think your ...
  • https://crashgalaxsys.com/fr/crash-mozzart-bet
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    Lovely info. Thank you.

Find us on Facebook

प्रेरणादायक सीख

उत्तर प्रदेश Jwalaदेशप्रदेशलखनऊ Jwala

इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गाज़ियाबाद लोकल सेंटर द्वारा 58th Engineers Day 2025 का सफल आयोजन

इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गाज़ियाबाद लोकल सेंटर द्वारा 58th Engineers Day 2025 का सफल आयोजन राज कुमार गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाज़ियाबाद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती ...
  • आईईआई गाज़ियाबाद लोकल सेंटर में Royal Charter Day 2025 का सफल आयोजन

    By vivekjwala
    September 9, 2025
  • गाज़ियाबाद में सम्पन्न हुआ 38वाँ राष्ट्रीय टेक्सटाइल इंजीनियर्स सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी

    By vivekjwala
    September 6, 2025
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन मानव सेवा ट्रस्ट एवं वैश्य अग्रवाल सभा (ट्रांस हिंडन क्षेत्र) साहिबाबाद ने, माल्यार्थ फाउंडेशन के सांस्कृतिक सहयोग से एक शाम देश की“संस्कृति और स्वतंत्रता”के नाम आयोजित किया

    By vivekjwala
    August 19, 2025
  • माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

    By vivekjwala
    June 22, 2020

पत्रकारिता हमारा मिशन है व्यवसाय नही।

विवेक ज्वाला का प्रकाशन वर्ष 2002 में तत्कालीन जनपद गाजियाबाद के किसी ग्राम से निकलने वाला पहला मासिक समाचार पत्र था।जो एक टीम के द्वारा शुरू किया गया था।
2011 में विवेक ज्वाला साप्ताहिक प्रकाशित किया जाने लगा।जो आज तक निरंतर प्रकाशित हो रहा है।
 इस बीच विवेक ज्वाला के 5 विशेषांक मैगजीन के रूप में प्रकाशित हो चुके हैं।जिन्हें हमारे पाठकों ने बेहद सराहा है।
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गाज़ियाबाद लोकल सेंटर द्वारा 58th Engineers Day 2025 का सफल आयोजन

    By vivekjwala
    September 16, 2025
  • आईईआई गाज़ियाबाद लोकल सेंटर में Royal Charter Day 2025 का सफल आयोजन

    By vivekjwala
    September 9, 2025
  • गाज़ियाबाद में सम्पन्न हुआ 38वाँ राष्ट्रीय टेक्सटाइल इंजीनियर्स सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी

    By vivekjwala
    September 6, 2025
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन मानव सेवा ट्रस्ट एवं वैश्य अग्रवाल सभा (ट्रांस ...

    By vivekjwala
    August 19, 2025
  • किसान हमारे अन्नदाता हैं

    By vivekjwala
    June 26, 2017
  • देशभक्त पत्थरबाज

    By vivekjwala
    February 1, 2018
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला: अब 15 से 18 साल की पत्नी से वैवाहिक यौन सम्बन्ध ...

    By vivekjwala
    August 20, 2017
  • माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

    By vivekjwala
    June 22, 2020
  • Etsuko
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    united statesn roulette online ...
  • Betsy
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    australia merlot wine slot, ...
  • beste online casino ohne oasis www.Top10BeStenCasino.de
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    Solche Seiten bieten oft ...
  • web site
    on
    March 19, 2026

    किसान हमारे अन्नदाता हैं

    Hi, I think your ...

Follow us

About us

  • Hapur
  • +91- 9999929312
  • [email protected]
  • Home
  • Contact Us
  • About Us